नगरीय विकास एवं आवास
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा आमजन ने श्रमदान कर की मिश्र तालाब की सफाई तालाब किनारे किया गया पौधरोपण, स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को रायसेन में प्राचीन मिश्र तालाब पर स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर तालाब की सफाई की।




