स्व-सहायता समूह से सविता कुशवाहा ने संवारा बागवानी और पशुपालन…
टीकमगढ़ जिले के विकासखण्ड जतारा के ग्राम लिधौरा ताल की श्रीमती सविता कुशवाहा का जीवन कभी सीमित आय और आर्थिक कठिनाइयों से घिरा हुआ था। परिवार के भरण-पोषण का प्रमुख साधन कृषि था, लेकिन इससे पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाती थी।
ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़ाव उनके लिए आजीविका के नए अवसर लेकर आया।
श्रीमती सविता कुशवाहा वर्ष 2022 में सिद्ध बाबा स्व-सहायता समूह से जुड़ीं।
सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ…
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत संचालित सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत आज मातृ-पितृ छाया वृद्धाश्रम, मामौन में वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों के साथ आत्मीयता एवं सम्मान के साथ समय बिताया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ एवं जिला आयुष विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मतदाता सूची में नवीन एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम…
से मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु के नवीन मतदाताओं एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
बीएलओ एवं बीएलए सूची का परीक्षण कर उसमें छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे तथा ऐसे पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर ने बीएलओ एवं बीएलए को यह भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं कि फॉर्म-6 के साथ लिए जाने वाले घोषणा-पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
उप मुख्यमंत्री ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ…
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन अग्रवाल समाज द्वारा किया गया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में रक्तदान के प्रति लोगों के मन में संकोच है।
कई बार अपने घर परिवार के सदस्यों की जान बचाने के लिए भी रक्तदान करने में लोग हिचकिचाते हैं।