कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम एवं सेवा सेतु शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक बुराईयों को दूर करने में समुदाय का सहयोग भी जरूरी है। नशा, बाल विवाह जैस कुरीतियों को दूर करने में सभी अपनी-अपनी सहभागिता दिखायें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए।
शासन द्वारा संचालित आंगनबाडी केन्द्रो के माध्यम से पोषण शिक्षा के लिए कार्य किया जा रहा है। तम्बाकू युक्त उत्पादो के सेवन से पोषक तत्व कम हो जाते है और गर्भ के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका विपरित प्रभाव पडता है, इसलिए माताओ के लिए पोषण जरूरी है। इन प्रयासों को समुदाय के सहयोग से ही फलीभूत किया जा सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने बाल विवाह के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पडता है, इसलिए शासन द्वारा निर्धारित आयु में ही अपने बच्चों का विवाह करें, यह कानूनी रूप से निषेध भी है।
सीडब्ल्यूडी छात्रावास परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा श्री सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बत्तो बाई आदिवासी, भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, श्री बाबू सिंह यादव, श्री मेहरबान सिंह यादव, श्री महेश भारद्वाज सहित सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री बीएस श्रीवास्तव, सीईओ जनपद श्री अभिषेक त्रिवेदी आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा श्री सीताराम आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, श्री बाबू सिंह यादव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
10 हितग्राहियों को मिली दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत
शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत करते हुए स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसके तहत श्रीमती सुमन अदिवासी, श्री भगवान सिंह कुशवाह, श्रीमती रेवा आदिवासी, श्रीमती श्रीवती शर्मा, श्री कैलाश कुशवाह, श्रीमती रामबिलासी आदिवासी, श्री हरगोविंद आदिवासी, श्रीमती रेखा बाई कुशवाह, श्रीमती उर्मिला धाकड, श्रीमती शांति राठौर निवासीगण कराहल को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
6 हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान श्री श्रवण कुशवाह, श्री हरगोविंद कुशवाह, श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री रंगई आदिवासी को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, श्रीमती मसाली आदिवासी एवं श्रीमती माया मित्तल को सामाजिक सुरक्षा कल्याण पेंशन का लाभ प्रदान किया गया।
13 हितग्राहियों को मिलेगी आवास की सुविधा
जनपद पंचायत कराहल द्वारा पीएम जनमन योजना के तहत 13 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम के दौरान श्री पवन कुमार आदिवासी, श्री सोहन आदिवासी, श्रीमती रीना आदिवासी, श्री साहब सिंह आदिवासी, श्री अजय सिंह आदिवासी, श्री सुनील आदिवासी, श्री रूप सिंह, श्रीमती कांति बाई आदिवासी, श्री बलवंत आदिवासी, श्री बबलू आदिवासी, श्री उज्जा आदिवासी एवं श्री जयमाल पटेलिया को आवास की स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में 5 बालिकाएं लाभान्वित
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिला बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिका अनुष्का, अंजली, अनवी, शिवाशी एवं आयुषी को लाभान्वित किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उद्यानिकी विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना में श्री प्रवीण कुमार मुदगल निवासी कराहल को लाभान्वित किया गया। योजना के तहत डेयरी इकाई की स्थापना के लिए 7 लाख रूपये की ऋण राशि प्रदाय की गई है, इसके तहत शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसी प्रकार श्री कल्याण कुशवाह को आटा चक्की लगाने के लिए 3 लाख रूपये की ऋण राशि प्रदान की गई।
स्वास्थ्य एवं आयुष शिविर आयोजित
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सको की टीम द्वारा 30 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं प्रदान की गई। इसी प्रकार आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए दवाईयां उपलब्ध कराई गई।
पशुपालन विभाग की योजनाओं में 05 हितग्राही लाभान्वित
आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना अंतर्गत श्री पंचम सिंह यादव निवासी सिलपुरी को 6 लाख रूपये की यूनिट डेयरी फार्मिग के लिए प्रदाय की गई तथा मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना में 2 लाख 95 हजार की यूनिट के लिए श्री गजन लाल जाटव निवासी कराहल, मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत 2 लाख 50 हजार 970 की यूनिट के लिए श्री विपिन डोभास्कर निवासी कराहल को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार दो हितग्राहियों को पशु केसीसी तथा बकरी इकाई योजना में लाभान्वित किया गया।

