प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत पीएम जनमन आवास योजना के तहत जनपद पंचायत चंदेरी की ग्राम पंचायत खानपुर की धनिया बाई आदिवासी के पक्के मकान का सपना साकार हुआ है।योजना के तहत धनिया बाई को पक्का मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। साथ ही आवास निर्माण हेतु मजदूरी के दिनों का अतिरिक्त भुगतान भी किया गया।
यह योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सुरक्षित व पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है। इसके जरिए कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब आदिवासी परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। धनिया बाई आदिवासी ने बताया कि उनके पास पूर्व में कच्चा आवास था जिसका क्षेत्रफल 8X8 था जिसमें 4 सदस्य निवास करते थे।
उन्होंने बताया कि वर्षा के समय रात-रात नहीं सो पाते थे वर्षा का जल घर के अंदर भर जाता था अनेको बार जीव जन्तुं आ जाते थे जिसमें जान का खतरा बना रहता था। इस योजना के माध्यम से अब मेरे पास स्वयं का एक अच्छा आवास है। जिसमें मैं अपने परिवार के साथ निवास कर रही हूँ। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी को धन्यवाद देती हूं।



