सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल द्वारा निगम परिसर में श्रमदान कर किया गया। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने "एक दिन, एक घंटा, एक स्थान" के तहत आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में स्वयं झाड़ू लगाई और कचरा उठाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त, उपायुक्त, विभाग प्रमुख एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने निगम मुख्यालय स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया तथा कार्यालयों में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर श्री प्रखर सिंह, श्री आकाश सिंह, श्री आशीष, श्री मनोज पाठक, श्री देवधर दरवई सहित विभाग प्रमुख एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।