भारत सरकार के निर्देश अनुसार 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के समस्त जिलों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। इसी के तहत 2 अक्टूबर को सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे की अध्यक्षता में जिला अस्पताल बैतूल में कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों को पुष्प माला एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें लगभग 50 सफाई कर्मचारी एवं 3 सफाई सुपरवाइजर का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. संजय खातरकर, डॉ. तरुण साहू, डॉ.अनुराग पाल, श्री कमलेश सातनकर, श्रीमती अरुणा रघु, क्वालिटी असेसर सुश्री कविता सिंग एवं समस्त मैट्रन एवं विभाग इंचार्ज उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता रैली तथा कचरे का निस्तारण गतिविधियां आयोजित की जाएगी।