ग्राम सुस्याहेड़ी निवासी ईश्वर वर्मा ने मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से सफलता हासिल की है। वे वर्ष 2017-18 में सीनियर बालक छात्रावास, सारंगपुर में रहे। छात्रावास के तत्कालीन अधीक्षक के मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के सहयोग ने उनकी पढ़ाई एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप वर्ष 2022 में उनका मध्यप्रदेश पुलिस (डीईएफ ) में चयन हुआ। वर्तमान में वे भोपाल में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ईश्वर वर्मा की सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से सपनों को साकार किया जा सकता है।