मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए 1 अक्टूबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर नगर पालिक निगम सतना क्षेत्र अंतर्गत संजीवनी हॉस्पिटल, उतैली, सतना में लगाया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त रीवा संभाग सतना ने संजीवनी हॉस्पिटल उतैली के आसपास निवासरत सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर में उपस्थित होकर अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। आयुष्मान कार्ड बनने से निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार को भविष्य में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकेगा।