उज्जैन, 30 सितम्बर। ग्राम पंचायत लालपुर के गांव धतरावदा, जनपद उज्जैन के राकेश सोनगरा कच्चे मकान में रह रहे थे। उन्होंने सोचा नहीं था कि उनका भी पक्का घर होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में उन्हें आवास स्वीकृत किया गया। 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि पंचायत से मिली। इसमें उन्होंने अपने पास से भी राशि लगाई और शौचालय सहित शानदार मकान बनाकर उसमें खुशी से रह रहे हैं। श्री राकेश सोनगरा इस योजना के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद करते हैं।