ख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत अमरकंटक में जनसमस्याओं के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा यथासंभव नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी दी तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

शिविर के दौरान कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों पर उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों से नागरिकों को दी जा रही जानकारी और प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शिविर में राजस्व, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य, नगरीय प्रशासन, कृषि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ का वितरण भी किया गया। शिविर में कुल 181 आवेदन प्राप्त हुए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी, वनमंडलाधिकारी श्री डेविड व्यंकटराव चनाप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट सहित संबंधित अधिकारी,जनप्रतिनिधि, आम नागरिक उपस्थित रहे।