जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन का कार्य 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने उपार्जन समिति की अनुशंसा उपरांत जिले में धान, ज्वार एवं बाजारा पंजीयन के लिए 57 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया है।

जारी आदेश के मुताबिक तहसील करेली के अंतर्गत सहकारी विपणन संस्था मर्यादित करेली के लिए समिति परिसर सहकारी विपणन संस्था मर्यादित करेली, बी-पैक्स करताज के लिए समिति परिसर करताज, बी-पैक्स करेली के लिए समिति परिसर करेली, बी-पैक्स केरपानी के लिए समिति परिसर केरपानी, बी-पैक्स आमगांवबड़ा के लिए समिति परिसर आमगांवबड़ा, बी-पैक्स उमरिया के लिए समिति परिसर उमरिया, बी-पैक्स मोहद के लिए समिति परिसर मोहद, बी-पैक्स कोसमखेड़ा के लिए समिति परिसर कोसमखेड़ा, बी-पैक्स बघुवार के लिए समिति परिसर बघुवार, बी-पैक्स सगरी के लिए समिति परिसर सगरी, बी-पैक्स सासबहू के लिए समिति परिसर सासबहू और बी-पैक्स रांकई के लिए समिति परिसर रांकई को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

गाडरवारा तहसील के अंतर्गत बी-पैक्स सिहोरा के लिए समिति परिसर सिहोरा, बी-पैक्स गाडरवारा के लिए समिति परिसर गाडरवारा, बी-पैक्स सीरेगांव के लिए समिति परिसर सीरेगांव, बी-पैक्स इमलिया साली. के लिए समिति परिसर इमलिया साली., बी-पैक्स करपगांव के लिए समिति परिसर करपगांव, बी-पैक्स पलोहा के लिए समिति परिसर पलोहा, बी-पैक्स चारगांव के लिए, समिति परिसर चारगांव, बी-पैक्स कौंड़िया के लिए समिति परिसर कौंड़िया, बी-पैक्स सड़ूमर के लिए समिति परिसर सड़ूमर, बी-पैक्स मड़ेसुर के लिए समिति परिसर मड़ेसुर, बी-पैक्स सूरना के लिए समिति परिसर सूरना, बी-पैक्स हरई के लिए समिति परिसर हरई, बी-पैक्स छैनाकछार के लिए समिति परिसर छैनाकछार और बी-पैक्स सिल्हेटी के लिए समिति परिसर सिल्हेटी को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

इसी तरह तहसील गोटेगांव के अंतर्गत बी-पैक्स करकबेल के लिए समिति परिसर करकबेल, बी-पैक्स सूरवारी के लिए समिति परिसर सूरवारी, बी-पैक्स श्रीनगर के लिए समिति परिसर श्रीनगर, बी-पैक्स इमलिया-कामती के लिए समिति परिसर इमलिया-कामती, बी-पैक्स मेख के लिए समिति परिसर मेख, बी-पैक्स उमरिया के लिए समिति परिसर उमरिया, बी-पैक्स करेलीकला के लिए समिति परिसर करेलीकला, बी-पैक्स लाठगांव के लिए समिति परिसर लाठगांव, बी-पैक्स खमरिया के लिए समिति परिसर खमरिया-गोटेगांव, बी-पैक्स बढ़ैयाखेड़ा के लिए समिति परिसर बढ़ैयाखेड़ा, बी-पैक्स सिवनीबंधा के लिए समिति परिसर सिवनीबंधा, बी-पैक्स सालीवाड़ा के लिए समिति परिसर सालीवाड़ा और बी-पैक्स सिमरीबड़ी के लिए समिति परिसर सिमरीबड़ी को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

तहसील तेंदूखेड़ा के अंतर्गत बी-पैक्स तेंदूखेड़ा के लिए समिति परिसर तेंदूखेड़ा, बी-पैक्स डोभी के लिए समिति परिसर डोभी, बी-पैक्स रमपुरा के लिए समिति परिसर रमपुरा, बी-पैक्स काचरकोना के लिए समिति परिसर काचरकोना, बी-पैक्स बिलहरा के लिए समिति परिसर बिलहरा और बी-पैक्स सर्रा के लिए समिति परिसर सर्रा को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

तहसील नरसिंहपुर के अंतर्गत बी-पैक्स धमना के लिए समिति परिसर धमना, बी-पैक्स मुंगवानी पाठापिपरिया के लिए समिति परिसर मुंगवानी पाठापिपरिया, बी-पैक्स गोरखपुर के लिए समिति परिसर गोरखपुर, बी-पैक्स बचई (करहैया) के लिए समिति परिसर बचई (करहैया) और बी-पैक्स मुर्गाखेड़ा के लिए समिति परिसर मुर्गाखेड़ा को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है।

तहसील सांईखेड़ा के अंतर्गत बी-पैक्स आड़ेगांव के लिए समिति परिसर आड़ेगांव, बी-पैक्स तूमड़ा के लिए समिति परिसर तूमड़ा, बी-पैक्स नांदनेर के लिए समिति परिसर नांदनेर, बी-पैक्स मड़गुला के लिए समिति परिसर मड़गुला और बी-पैक्स खुरसीपार के लिए समिति परिसर खुरसीपार को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किसान पंजीयन कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए हैं।