परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों, पशु पालन एवं मत्‍स्‍य पालन को भी अपनाएं किसान - मुख्‍यमंत्री

किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी - मुख्‍यमंत्री डा मोहन यादव

बलराम कृषि महोत्‍सव को मुख्‍यमंत्री ने वर्चुअली किया संबोधित

शहडोल 30 सितंबर 2026- कृषि कल्‍याण वर्ष के अंतर्गत उमरिया में आयोजित बलराम कृषि महोत्‍सव को भोपाल से वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि में नई तकनीक व नवाचार को बढ़ावा दें। किसान भाईयों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्‍ध रहेगी ताकि उनकी खेती किसानी के कार्य में व्‍यवधान न आए। मुख्‍यमंत्री डा यादव ने कहा कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों, पशु पालन एवं मत्‍स्‍य पालन को भी अपनाना होगा ताकि खेती लाभ का धंधा बनें और उनकी आय में वृध्दि हो सके।

मुख्‍यमंत्री डा मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि उमरिया देश को उर्जा देने का कार्य करता है। यहां से निकलने वाले कोयले से उर्जा पैदा होती है। उमरिया का नेशनल पार्क व ऐतिहासिक किला हमारी शान है। उमरिया में किसानों व्‍दारा औषधीय पौधों की खेती की जा रही है। प्रयास होना चाहिए कि इसे और आगें बढ़ाया जाए। उन्होने कहा कि यह जिला वन्‍य संपदा से संपन्‍न है।

यहां के एक एक गांव व खेत खेत में पानी पहुंचाने का लक्ष्‍य है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्‍य खेती को लाभकारी बनाना और किसानो की आय के अतिरिक्‍त स्‍थाई साधन विकसित करना है। इसके लिए किसानों को पशु पालन, मछली पालन,बकरी पालन तथा कुक्‍कुट पालन को भी बढावा दिया जाएगा। कृषि से जुडी हुई इन गति‍विधियो के विस्‍तार से ग्रामीण अर्थ व्‍यवस्‍था मजबूत होगी और किसानों को अतिरिक्‍त आय के अवसर मिलेगे।

उन्‍होने कलेक्‍टर को निर्देशित किया कि जिले में दुग्‍ध उत्‍पादन बढाने के लिए समितियो का पंजीयन कराएं। उन्‍होने यह भी कहा कि जिले में किसानों को किसी भी स्‍तर पर दिक्‍कत नही हो इसके लिए किसान चौपाल लगाकर उनकी समस्‍याओं का त्‍वरित निराकरण किया जाए।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धान का पंजीयन कराया जा रहा है। इसके साथ ही ज्‍वार, बाजरा व मोटे अनाजों का भी पंजीयन होगा। किसानों की उपज का एक एक दाना सरकार खरीदेगी और उनको वास्‍तविक मूल्‍य मिलेगा। बलराम कृषि महोत्‍सव के माध्‍यम से आधुनिक कृषि, फसल विविधीकरण और कृषि यंत्रो के उपयोग को प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। किसानों के लिए निशुल्‍क रजिस्‍ट्री का भी प्रावधान किया गया है।

जिसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्‍होने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए लैपटाप, स्‍कूटी, दिए जा रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में सांदिपनी विद्यालय नये आयाम स्‍थापित कर रहे है, जहां विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्‍ध कराने के साथ ही सर्व सुविधा युक्‍त आवासीय व्‍यवस्‍था भी सुनिश्चित कराई जा रही है।

उन्‍होने सेवा संकल्‍प अभियान का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इसके माध्‍यम से शासन की योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियो को मिल रहा है। सरकार का स्‍पष्‍ट उददेश्‍य है कि शासन की योजनाओ के लाभ से कोई भी पात्र व्‍यक्ति छूटे नही तथा शिविर में ही उसकी समस्‍यां का स्‍थानीय स्‍तर पर समाधान हो सके।

मुख्‍यमंत्री जी के साथ भोपाल में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा श्री जयपाल सिंह चावड़ा व श्री कप्‍तान सिंह भी उपस्थित रहे।

कृषि उपज मंडी प्रांगण उमरिया में आयोजित कार्यक्रम में उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, अपेक्‍स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव, विधायक सुश्री मीना सिंह, विंध्‍य विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष डा पंचूलाल प्रजापति, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अनुजा पटेल, उपाध्‍यक्ष जिला पंचायत ओम नारायण सिंह, श्री कपिल, श्री रविकांत त्रिपाठी, कलेक्‍टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, श्री आसुतोष अग्रवाल,मिथिलेश मिश्रा,अभिषेक अग्रवाल, राकेश व्दिवेदी, राजेद्र पांडेय, रसिक खंडेलवाल, धनुषधारी सिंह, देवेंद्र तिवारी, सुमित गौतम, शंभू लाल खटटर सहित बडी संख्‍या मे किसान व स्‍थानीय जन उपस्थित रहे।